उत्तराखंड: कोरोना संकट से प्रभावित पर्यटन कारोबारियों को मिलेगी आर्थिक मदद की दूसरी किस्त, जानिए कैसे

देहरादून, 4 अक्टूबर। कोरोना संकट से प्रभावित पर्यटन कारोबारियों को आर्थिक मदद की दूसरी किस्त के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पर्यटन विभाग ने दूसरी किस्त के वितरण की तैयारी कर दी है। इसी महीने कारोबारियों को मदद मिल जाएगी। कोरोनाकाल में पर्यटन कारोबार ठप हो गया था। सरकार ने प्रभावित कारोबारियों को 12 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

Uttarakhand: Tourism businessmen affected by the Corona crisis will get the second installment of financial help

यह मदद दो-दो हजार रुपये के हिसाब से छह किस्तों में दी जानी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया। करीब 3300 कारोबारियों ने मदद के लिए आवेदन किया है। सभी को पर्यटन विभाग पहली किस्त उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेज चुका है। अब कारोबारियों की दूसरी किस्त भेजने की तैयारी चल रही है। इस महीने अंत तक सभी को दूसरी किस्त मिल जाएगी।

40 कारोबारियों को दस-दस हजार रुपये की मदद मिलेगी
ट्रेवल एजेंसी के मालिकों को दस-दस हजार रुपये की मदद मिलेगी। यह पैसा एक ही किस्त में मिलेगा। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेवल एजेंसी के मालिकों को आर्थिक सहायता देने का आदेश मिल गया है। इस महीने सभी को मदद दे दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: आखिरी ओवर में उतरने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी कैसे बने धाकड़ बल्लेबाज, ये हैं 10 सबूत

टैक्सी चालकों ने जोशी का आभार जताया
राजपुर टैक्सी चालक समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी से उनके न्यू कैंट रोड स्थित आवास में मुलाकात की। सरकार की ओर से टैक्सी चालकों को दो-दो हजार आर्थिक सहायता देने के लिए आभार जताया। मंत्री ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के नारे को चरितार्थ करते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने टैक्सी चालकों को बधाई दी। इस मौके पर मंजीत रावत, मोहित अग्रवाल, विशाल कुल्हान, अजीत सिंह, प्रेम कुमार, नन्द किशोर, गोविन्द सिंह, राजेश साहू, विजय पाल तोमर, विनोद कुमार, आदेष कुमार, दीपक शाहू, राजन मसीह, राजा, राजू, बलबीर, सचिन कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

हमने सभी पर्यटन कारोबारियों को मदद की पहली किस्त दे दी है। दूसरी किस्त का वितरण भी शुरू कर दिया है। सभी को डीबीटी के माध्यम से मदद सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है।
यशपाल चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी, देहरादून

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+