हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी : हफीजुल

रांची,6 नवंबर- समाहरणालय देवघर के निकट शनिवार को यूपीए घटक दल महागठबंधन देवघर द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा देश की स्वतंत्र जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के संबंध में डीसी के माध्यम से राष्

रांची,6 नवंबर- समाहरणालय देवघर के निकट शनिवार को यूपीए घटक दल महागठबंधन देवघर द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा देश की स्वतंत्र जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के संबंध में डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में यह जिक्र है कि भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा सरकारी स्वतंत्र जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। देश की स्वतंत्र जांच एजेंसियों को भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र की सरकार द्वारा राजनैतिक एजेंडा पर कार्य कराया जा रहा है, तथा झारखंड के सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ षड़यंत्र एवं साजिश की जा रही है। साथ ही झारखंड सरकार द्वारा किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है। झारखंड सरकार को अस्थिर एवं अपदस्थ करने के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार भारत की स्वतंत्र जांच एजेंसियों को अपने राजनीतिक हथकंडे के रुप में उपयोग कर रही है। ज्ञापन के माध्यम से यह मांग किया गया है कि झारखंड में जनता द्वारा चुनी हुई लोकप्रिय सरकार को भाजपानीत केन्द्र सरकार द्वारा अस्थिर करने की साजिश पर अविलंब रोक लगायी जाए। वहीं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में झामुमो नेता नंद किशोर दास के नेतृत्व में सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए धरना स्थल तक पहुंचे।

hemant seron

'हर किसी की समस्या नहीं कर सकते ठीक', ब्रिटेन के आर्थिक संकट पर ऋषि सुनक ने खड़े किए हाथ?
झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी

धरना प्रदर्शन के मौके पर सूबे के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सबों को दी। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता चाहिए उसके लिए जो भी करना पड़े वह तैयार हो जाते हैं। ईडी और इनकम टैक्स द्वारा वे दिग्भ्रमित और भटकाने का काम कर रहे हैं। उसमें वे नाकाम रहेंगे, कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि आज धरना प्रदर्शन किए हैं, उसके बाद भी और कुछ होता है तो हमलोग पूरे झारखंड में नाकाबंदी करेंगे। ईडी और इनकम टैक्स द्वारा जो डराने का काम किया जा रहा है उससे झामुमो और महागठबंधन डरने वाला नहीं है। बीजेपी जान रही है कि 2024 का चुनाव बीजेपी के लिए खतरा है, इसलिए केन्द्रीय जांच एजेंसियों द्वारा डिस्टर्ब करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में नहीं रहें एकजुट रहें और जो भी आगे कार्यक्रम होगा उसमें हिम्मत के साथ डटकर मुकाबला करेंगे।

धरना प्रदर्शन में कौन-कौन थे उपस्थित: इस अवसर पर पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष सरोज सिंह, नगर अध्यक्ष नुनु सिंह, झामुमो नेता सुरेश साह, अजय नारायण मिश्र, सूरज झा, श्री सिंह, संतोष सिंह, नरसिंह मुर्मू, श्यामाकांत झा, शीला देवी, नीलम देवी, अंग्रेज दास, विपिन यादव, उमेश यादव, शेखर राउत, मनोज दास, राजाराम राउत, महादेव पंडित, रजनी सिन्हा, अंशुमाला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय, कांग्रेस नेता प्रो.उदय प्रकाश, अवधेश प्रजापति,दिनेश कुमार मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+