'हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की कोशिश', सीएम गहलोत ने कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का वार्षिक बजट मूर्त रूप लेता नजर आ रहा है,21 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू भी हो गई है।

Ashok Gehlot

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार आमजन को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। जयपुर में सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय के प्लेटिनम जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में 22 हजार करोड़ रूपए स्वास्थ्य के क्षेत्र में खर्च किए जा रहे हैं जोकि बजट का 7.4 प्रतिशत है जबकि अन्य राज्यों में औसतन छह प्रतिशत बजट स्वास्थ्य पर खर्च किया जा रहा है। यह राज्य सरकार की मंशा को दर्शाता है। राज्य सरकार हर जिले में मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज बनाने का कार्य कर रही है।

आपको बता दें कि गहलोत सरकार की ओर से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास हो रहे हैं। हाल ही में राजस्थान की गहलोत सरकार ने बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना को लागू किया है । इसके तहत प्रदेश की करीब 36, 300 छात्राओं के शुल्क का पुनर्भरण होगा। सीएम गहलोत ने इसके लिए राशि स्वीकृत कर दी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से बालिका उच्च शिक्षा प्रोत्सहान कि दिशा में बड़ा निर्णय लिया गया है।

यही नहीं 10 फरवरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण के दौरान रिक्त पड़े पदों को भरने की घोषणा की थी और बजट के तीसरे दिन से ही शिक्षा विभाग ने 8 पदों पर भर्तियां निकालने की कवायद को शुरू कर दिया था। प्रदेश के बेरोजगारों को बजट के तुरंत बाद राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में 21531 पदों पर भर्तियां निकाल कर बड़ी राहत प्रदान की थी। आपको बता दें कि अध्यापक ग्रेड थर्ड पर 12160 पदों पर भर्तियां होंगी तो वहीं व्याख्याता पद पर 4444 भर्तियां होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+