TRS का केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर BJP पर साधा निशाना, KTR ने कहा- अब अच्छे दिन जैसी कोई बात नहीं
तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने शुक्रवार को भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला बोला। केटीआर ने केंद्र पर विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के जांच एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया।
Telangana News: तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने शुक्रवार को भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी पर भी टिप्पणी। केटीआर ने विपक्षी दलों के खिलाफ जांच के लिए ईडी, आईटी, सीबीआई के इस्तेमाल का आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब देश में 'अच्छे दिन' जैसी कोई चीज नहीं है। उन्होंने आगे पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते क्योंकि उनमें मीडिया का सामना करने की हिम्मत नहीं है।

इस बीच, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर ने पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) से बदलकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव आयोग को अपना आवेदन पत्र भेज दिया है। केसीआर ने बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की शुरुआत की, जो 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए एक राष्ट्रीय पार्टी बनने की दिशा में अपना पहला कदम है।
केटी रामाराव ने कहा, "बीजेपी पार्टी में लोग साफ हैं लेकिन विपक्ष में नहीं हैं, बीजेपी ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल करती है और हम जानते हैं कि हमारे साथ भी कुछ ऐसा ही होगा।" उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उनके सहित विभिन्न मंत्रियों के फोन पेगासस का उपयोग करके टैप किए गए हैं और कहा, "देश ने उच्च मुद्रास्फीति दर देखी है, बेरोजगारी दर अधिक है और मोदी शासन के दौरान रुपया सबसे कम रहा है"।












Click it and Unblock the Notifications