Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में AAP के 455 ब्लाक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शुरू, 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आम आदमी पार्टी ने 24 मार्च से ब्लाक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। पार्टी इस प्रशिक्षण शिविर को चार दिन चलाएगी।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) आगामी चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) ने जमीनी स्तर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी संगठन इस जोर अधिक से अधिक लोगों को अपनी विचारधारा से जोड़ने पर है। ऐसे में राजधानी रायपुर में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बेहद अहम है। दरअसल, 'आप' ने प्रदेश में एक महीने के भीतर पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए 455 ब्लाक अध्यक्षों के लिए चार चरणों में राजधानी से कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आगाज कर दिया गया है।
शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक (Sandeep Pathak) व प्रदेश प्रभारी संजीव झा (Sanjeev Jha) के निर्देश पर संगठन की मजबूती के लिए मजबूती से कार्य किया जा रहा है। अब छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक ढांचा तैयार हो चुका है और सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। प्रदेश के लगभग बीस हजार गांवों में आम आदमी पार्टी ने प्रभारी व सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
संदीप पाठक ने कहा कि प्रदेश में मूलभूत सुविधाएं जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य,पानी और सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है।चार साल में भाजपा शासनकाल में हुई लूट और फिर कांग्रेसी भी इसी राह पर चल रहे हैं। वहीं प्रदेश प्रभारी झा ने कहा कि इससे पहले संगठन विस्तार के तहत आप ने मिशन छत्तीसगढ़ 2023 के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रभारी और जिला सचिव, लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव की घोषणा कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications