हरियाणा का गोल्डन पीरियड, पारदर्शी सरकार कर रही बेहतर काम : अनिल विज

चंडीगढ़। हरियाणा का गोल्डन पीरियड है, इसमें व्यवस्थाओं को बदला गया है। हमने हर चीज को पारदर्शी किया है और अनेकों सेवाओं को ऑनलाइन किया है। ये काम करने वाली सरकार है और सरकार काम कर रही है। गुरुग्राम के भौंडसी में लगभग 106 करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा पुलिस आवास परिसर परियोजना से पुलिसवालों को फायदा होगा। यह बता हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज ने कही। विज ने कहा कि इस परिसर के निर्माण से पुलिसकर्मियों को आवास सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें 18 एकड़ में 576 मकान बनाए गए हैं और इसका उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने किया है।विज ने यह भी कहा कि पुराने थाने और चौकियों को रेनोवेट किया जाएगा। इस पर सरकार काम कर रही है।

ani vij

अनिल विज ने कहा कि रेल कोच कारखाने में वंदे भारत ट्रेन की कोच बनेंगे. कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनेगा। उसके रास्ते में स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इसका फायदा हरियाणा के लोगों को मिलेगा। उन्होंने मनोहर सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि ये काम करने वाली सरकार है और मुझे नहीं लगता कि कोई भी सप्ताह ऐसा जाता होगा जब हरियाणा में कोई न कोई शिलान्यास या उद्घाटन न हो और सरकार काम कर रही है।

राम-रहीम द्वारा गाने बनाए जाने के संबंध विज ने कहा कि जेल प्रशासन द्वारा उनको जेल के नियमों के तहत पैरोल दी गई है। वे उत्तर प्रदेश के बागपत के आश्रम में हैं। ये जेल मैन्यूल में देखना होगा कि जो पैरोल पर है वो गाने गा सकता है या नहीं गा सकता, मुझे इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+