'तेलंगाना में अब पानी की कमी नहीं, बिजली भी भरपूर', हरीश राव ने गिनाई उपलब्धियां
हरीश राव ने कहा, 'तेलंगाना में अब पानी की कमी नहीं, बिजली भरपूर है, मछली पकड़ने के संसाधन उपलब्ध, कृषि को सहायता सहित सबकुछ प्रचुर मात्रा में है।

आपको बता दें कि हरीश राव ने दिन भर राज्य के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सभी क्षेत्रों में विकास का मॉडल बन गया है। इतना ही नहीं, हरीश राव ने कहा कि हमारे राज्य से दक्षिण भारतीय प्रदेशों को भी अन्न भेजा जा रहा है।
हरीश राव ने आगे कहा, 'देश की कृषि विकास दर 4 फीसदी रही, जबकि तेलंगाना में यह बढ़कर 7.8 फीसदी हो गई है। तेलंगाना में कालेश्वरम परियोजना के निर्माण के बाद, सूरजमुखी की खेती बढ़कर 6,200 एकड़ हो गई और कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले में 60 मीट्रिक टन सूरजमुखी की वार्षिक फसल का अनुमान लगाया है।'












Click it and Unblock the Notifications