टीडीपी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन, वाईएसआर की मूर्ति चुराने का है आरोप

ईएसआर की मूर्ति चुराने के आरोप में गिरफ्तार किए गटे टीडीपी के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के नेताओं ने नरसरावपेट में विरोध प्रदर्शन किया।

हैदराबाद, 17 जनवरी। वाईएसआर की मूर्ति चुराने के आरोप में गिरफ्तार किए गटे टीडीपी के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के नेताओं ने नरसरावपेट में विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि 13 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की मूर्ति जोन्नालगड्डा से चुरा ली गई थी।

TDP

इसके बाद 14 जनवरी को वाईएसआरसी के नेताओं मूर्ति चोरी को लेकर नरसरावपेट पुलिस को शिकायत दी, जिन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर टीडीपी के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे नरसरावपेट टीडीपी के प्रमुख चदलावडा अरविंद बाबू ने पुलिस से तत्काल उन लोगों को छोड़ने की मांग की। सड़क पर प्रदर्शन करने की वजह से वहां जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस को उन्हें वहां से हटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: केरल के पेंटर ने जीती 12 करोड़ रुपए की लॉटरी, 5 घंटे पहले ही खरीदा था टिकट

इसके बाद अरविंद बाबू की तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका हाल चाल लेने के लिए कई टीडीपी नेता अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पुलिस के व्यवहार की निंदा की। टीडीपी के नेताओं ने रविवार को भी प्रदर्शन जारी रखा और वाईएसआरसी नेताओं द्वारा टीडीपी नेताओं पर हमले के समय कोई कार्रवाई न करने के लिए पुलिस की आलोचना की। नरसरावपेट डीएसपी विजया भास्कर ने कहा कि टीडीपी नेताओं द्वारा पुलिस पर अरविंद बाबू को पीटने के जो आरोप लगाए गए हैं वह पूरी तरह गलत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+