तेलंगाना: हल्दी किसानों ने भाजपा सांसद अरविंद का उड़ाया मजाक, पूरे शहर में लगाए होर्डिंग

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, बुधवार को संसद को बताया कि देश में हल्दी बोर्ड या कोई अन्य मसाला-विशिष्ट बोर्ड स्थापित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

telangana

केंद्र सरकार की तरफ से तेलंगाना में हल्दी बोर्ड स्थापित करने से इंकार करने के बाद राज्य की जनता में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है। बुधवार को हल्दी किसानों ने भाजपा सांसद धरमपुरी अरविंद के खिलाफ अपने अधूरे वादों को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

बुधवार को सांसद का उपहास उड़ाने वाले होर्डिंग शहर भर में लगाए गए। किसानों ने कहा कि धरमपुरी अरविंद, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा नेता राम माधव ने 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान निजामाबाद के हल्दी किसानों को हल्दी बोर्ड स्थापित करने का वादा किया था। लेकिन, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को संसद को बताया कि देश में हल्दी बोर्ड या कोई अन्य मसाला-विशिष्ट बोर्ड स्थापित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

केंद्र के इस बयान से तेलंगाना के वो किसान भड़के हुए हैं, जो पिछले चार साल से बोर्ड के गठन की मांग कर रहे थे। इंकार से नाराज किसानों ने केंद्र सरकार को समझाने और राज्य में हल्दी बोर्ड को सुरक्षित करने में सांसद की विफलता को उजागर करने वाले पोस्टर लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+