तेलंगाना: जी किशन रेड्डी-एटाला के बीच जारी जुबानी जंग से अन्य पार्टी नेता भ्रमित, चुनाव प्रचार प्रभावित

तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जुट गई हैं। सभी दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच तेलंगाना बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एटाला राजेंदर के बीच जबरदस्त जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

दोनों नेताओं के बीच जारी शीत युद्ध से पार्टी के अन्य लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे राज्य में चुनाव प्रचार पर भी असर पड़ रहा है।

जी किशन रेड्डी-एटाला के बीच जुबानी जंग से प्रचार प्रभावित

वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच एक-दूसरे का साथ नहीं मिल रहा है। जिस कारण पार्टी के अन्य नेताओं के बीच काफी भ्रम की स्थिति है। अन्य नेताओं के बीच समस्या ये आ रही है कि वो किनकी बातें सुनेंगे। प्रदेश अध्यक्ष की बात मानेंगे या फिर पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की। इसलिए पार्टी के अन्य नेताओं के बीच भ्रम की स्थिती है।

हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने तेलंगाना दौरे के दौरान इस मामले को लेकर खास नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने पार्टी के वरिष्ट नेताओं के बीच समन्वय की कमी को लेकर भी नाराजगी दिखाई थी। उन्होंने जी किशन रेड्डी और एटाला को मतभेदों को दूर कर और तेलंगाना विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए मिलकर काम करने की सलाह दी थी।

इतना ही नहीं, बीजेपी के राज्य चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर भी किशन रेड्डी और एटाला के व्यवहार से नाखुश थे। उन्होंने उनसे मतभेदों को दूर कर और मिलकर काम करने की नसीहत दी थी। साथ ही पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने की सलाह दी थी। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि अगर अभी से चुनाव अभियान शुरू नहीं किया गया, बीआरएस से मुकाबला करना बेहद कठिन हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: जी किशन रेड्डी ने बहुचर्चित बस यात्रा को किया रद्द, बूथ स्तर पर बीजेपी को मजबूत करने पर जोर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+