Telangana: केंद्र ने चीनी कंपनी BYD को हैदराबाद में प्लांट लगाने से किया मना, BRS ने साधा निशाना
तेलंगाना में निवेश को बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने चीनी कंपनी BYD को हैदराबाद में निवेश करने और प्लांट लगाने से मना कर दिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले पर तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस ने निशाना साधा है।
तेलंगाना राज्य नवीकरणीय ऊर्जा विकास निगम (TSREDCO) के अध्यक्ष वाई सतीश रेड्डी ने कहा कि केंद्र, जो राज्य के विकास के लिए सही से फंड ना देकर राज्य को परेशान कर रहा है, अब तेलंगाना में आने वाले निवेश को रोक रहा है।

उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD को केंद्र सरकार ने हैदराबाद में प्लांट स्थापित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।"
उन्होंने कहा कि BYD ने 8,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अपनी इकाई स्थापित करने और सालाना 10,000 से 15,000 वाहन बनाने का फैसला किया था। लेकिन केंद्र सरकार ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कंपनी को अनुमति देने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि वह गुजरात में नहीं बल्कि हैदराबाद में प्लांट लगा रही थी।
ये भी पढ़ें- तेलंगाना: CM केसीआर ने अल्पसंख्यकों के लिए 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता को दी मंजूरी












Click it and Unblock the Notifications