तेलंगाना मंत्री केटीआर ने शिकागो के फूड प्रोसेसिंग इकोसिस्टम के बारे में जाना,
Telangana Minister KTR learns about Chicago's food processing ecosystem
तेंलगाना के आईटी मंत्री केटीआर इन दिनों अमेरिकी दौरे पर हैं। अमेरिका दौरे के दौरान तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री 'वर्ल्ड बिजनेस शिकागो' में शिकागो फूड स्टॉप का दौरा किया। आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने शिकागो के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग (food processing industry) और इसके सुविकसित नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र (innovation ecosystem) के बारे में जानकारी हासिल की।

इसके साथ ही तेलंगाना आईटी मंत्री ने 'वर्ल्ड बिजनेस शिकागो' में बताया कि कैसे मुख्यमंत्री केसीआर के नेतृत्व में तेलंगाना ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में प्रगति हुई है। तेलंगाना में खाद्य उत्पादन में वृद्धि के साथ, अब ध्यान खाद्य प्रसंस्करण की ओर केंद्रित किया गया है।
मंत्री केटीआर ने राज्य की पांच क्रांतियों पर प्रकाश डाला, जिनमें कृषि, डेयरी, मांस, मछली और खाद्य तेल उत्पादन शामिल हैं। तेलंगाना सरकार की किसान के पक्ष में की गई पहल की बदौलत इन क्षेत्रों के विकास और राज्य की समग्र अर्थव्यवस्था में योगदान दिया है। खाद्य उत्पादन में वृद्धि के साथ, अब ध्यान खाद्य प्रसंस्करण की ओर केंद्रित हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications