तेलंगाना वित्त मंत्री हरीश राव ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को बताया अक्षम सरकार, बीआरएस की तारीफ
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 से पहले दल बदलने का दौर जारी है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता और उनके समर्थक बुधवार को हैदराबाद में वित्त मंत्री टी हरीश राव की उपस्थिति में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर मंत्री राव ने बीआरएस सरकार की उपलब्धियां बताई और साथ ही पड़ोसी राज्य कर्नाटक की कांग्रेस को सरकार चलाने में अक्षम बताया।

कांग्रेस ने झूठे वादे किए
तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने कहा कर्नाटक के लोगों को अब ये महसूस होने लगा है कि कैसे चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने झूठे वादे किए। कांग्रेस को कर्नाटक में सत्ता संभाले हुए तीन महीने हो चुके हैं इन तीन महीनों में कर्नाटक की जनता को ये एहसास हो चुका है कि कांग्रेस राज्य की सरकार चलाने में कितनी अक्षम है।
बीआरएस ने राज्य में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की
मंत्री ने कहा बीआरएस ने अपनी सरकार में राज्य में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की और विकास कार्य शुरू करके तेलंगाना राज्य में पार्टी ने अपनी ताकत साबित की है। टी हरीश राव ने कहा कांग्रेस और भाजपा जिन राज्यों में सत्ता में थे उन राज्यों में बेहतर योजनाएं लागू करने का दावा किया, लेकिन तेलंगाना के लोग उनकी बातों पर तब तक विश्वास नहीं करेंगे क्योंकि प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर विश्वास है।
भाजपा और कांग्रेस छोड़कर बीआरएस में शामिल हुए हैं ये नेता
गौरतलब है कि संगारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र के लिए बीआरएस उम्मीदवार चिंता प्रभाकर के साथ, कोंडापुर मंडल के अनंत सागर, थोगरपल्ली, मलकापुर और महादेवुलापल्ली गांवों के कांग्रेस और भाजपा नेता बीआरएस में शामिल हुए। बीआरएस में शामिल होने वालों में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष इंदिरा रेड्डी, भाजपा नेता और कोंडापुर के पूर्व एमपीपी यादैया और थोगरपल्ली के पूर्व एमपीटीसी राजू शामिल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications