तेलंगाना: 'सत्ता में कांग्रेस आई तो किसानों को कर देगी विनाश, रायथु बंधु हो जाएगा खत्म', CM KCR का हमला
बीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तेलंगाना के लोगों को आगाह किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो यह किसानों के लिए विनाश का कारण बनेगी।
सीएम केसीआर ने कहा कि कांग्रेस रायथु बंधु और निर्बाध मुफ्त जैसी कल्याणकारी योजनाओं को खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सीएम केसीआर ने लोगों से किया ये वादा
उन्होंने वादा करते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार फिर से चुने जाने पर बीआरएस सरकार किसानों को अधिक समर्थन देगी। सीएम केसीआर ने महबुबाबाद और वर्धन्नापेट निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित प्रजा आशीर्वाद सभा की बैठकों के दौरान ये वादा किया।
किसान कल्याण योजनाओं के खिलाफ जहर उगले कांग्रेस नेता
सभा को संबोधित करते हुए सीएम केसीआर ने कहा कि डॉ. एमएस स्वामीनाथन जैसे प्रतिष्ठित लोगों और संयुक्त राष्ट्र जैसे प्रमुख संगठनों ने किसानों के लिए रायथु बंधु निवेश सहायता योजना की सराहना की। लेकिन कांग्रेस नेता किसान कल्याण योजनाओं के खिलाफ जहर उगल रहे थे। उन्हें अनावश्यक खर्च भी बता रहे थे।
'कांग्रेस ने रायथु बंधु योजना को बताया बेकार खर्च'
उन्होंने कहा कि टीपीसीसी के पूर्व प्रमुख उत्तम कुमार रेड्डी ने रायथु बंधु योजना को बेकार खर्च बताया। मौजूदा पीसीसी अध्यक्ष (ए रेवंत रेड्डी) ने भी कहा था कि किसानों के लिए तीन घंटे बिजली पर्याप्त है और निर्बाध बिजली आपूर्ति करदाताओं के बहुमूल्य धन की बर्बादी है।
जनता को तय करना है प्रगति चाहते हैं या विनाश- सीएम केसीआर
यदि कांग्रेस जीतती है, तो वे तेलंगाना के विकास को खत्म कर देगा। इसके साथ ही रायथु बंधु और दलित बंधु दोनों को खत्म कर देंगे। लोगों को तय करना चाहिए कि वे प्रगति चाहते हैं या विनाश चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना चुनाव: केटीआर ने बीसी मुख्यमंत्री के भाजपा के वादे की आलोचना, बोले बीसी अध्यक्ष को हटा कर रेवंत को












Click it and Unblock the Notifications