तेलंगाना चुनाव: केटीआर ने बीसी मुख्यमंत्री के भाजपा के वादे की आलोचना, बोले बीसी अध्यक्ष को हटाया और अब...
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होगा। शनिवार को बीआरएस नेता केटी रामा राव ने बशीरबाग में प्रेस वार्ता आयोजित की और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बीसी मुख्यमंत्री का वादा करने पर भाजपा की आलोचना की।

केटीआर ने कहा आप भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा कैसे कर सकते हैं जिने अपने बीसी तेलंगाना राज्य अध्यक्ष को बदलकर उसकी जगह किशन रेड्डी को बैठा दिया और बीसी को मुख्यमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं।
बता दें गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सूर्यापेट में भाजपा की जन गर्जना सभा को संबोधित करते हुए तेलंगाना को बीसी मुख्यमंत्री देने का वादा किया था।
मीडिया को संबोधित करते हुए केटी रामा राव ने बीआरएस सरकार के तेलंगाना में पिछले दो कार्यकाल में सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और साथ ही भविष्य की बीआरएस की योजनाओं के बारे में बताया और इस बात पर विश्वास जताया कि लगातार तीसरी बार उनकी बीआरएस जीत कर आएगी और बहुमत की सरकार बनाएगी ।
केटीआर ने पिछले दो कार्यकाल में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और तीसरे कार्यकाल में बीआरएस के सत्ता में आने पर विश्वास जताया। विकास का वादे को दोहराते हुए केटीआर ने कहा 2040 तक हैदराबाद को नेट जीरो शहर होना चाहिए और यह हमारी महत्वाकांक्षा है, इसके लिए हम टीएसआरटीसी और ईवी को बढ़ावा देंगे।
तेलंगाना राज्य के गठन के साढ़े नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का हवाला देते हुए तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशखेरर राव ने कहा हम आपसे तीसरी बार वोट मांग रहे हैं क्योंकि पिछले चुनाव में जो वादे हमने आपसे किए थे उसे पूरा किया है।
तेलंगाना में 30 नंवबर को चुनाव के लिए होने वाले मतदान में भाजपा और कांग्रेस द्वारा किए गए नीलामी किए गए वादों पर विश्वास ना करनके के लिए कहा। उन्होंने कहा बीते नौ सालों में बीआरएस के नेतृत्व में तेलंगाना का कायाकल्प हुआ है। केसीआर ने कहा हालांकि कई प्रगतिशील मॉडल उपलब्ध है, जिसका पूरा देश अब राज्य अनुसरण कर रहा है।
मुख्यमंत्री केसीआर ने मतदाताओं को बताया तेलंगना जीएसडीपी देश में नंबर वन पर है इसके बिजनेस करने में अभी तीसरे स्थान पर है। तेलंगाना वैक्सीन की विश्व राजधान बन चुकी है। तेलंगाना भारत का अकेला राज्य है जहां पर हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज है।
इसके साथ ही केसीार ने दावा किया कि परियोजनाओं को पूरा करने और मेदिगड्डा बैराज के चल रहे मरम्मत कार्यों में जनता के पैसे के एक भी पैसे का इस्तेमान नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications