तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023: वोटरों के घर-घर जाकर नेता समझा रहे कांग्रेस की छह गारंटियां

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 से पहले राज्‍य में राजनीतिक सर‍गर्मियां तेज हो गई हैं। कर्नाटक में अपनी पांच गारंटियों के दम पर सत्‍ता पर काबिज हुई कांग्रेस ने अब चुनावी राज्‍य तेलंगाना में छह चुनावी गारंटियों का ऐलान कर दिया है। हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की दो दिवसीय बैठक और विशाल जनसभा की सफलता से कांग्रेसी काफी उत्‍साहितम नजर आ रहे हैं। वहीं अब कांग्रेस नेताओं ने तेलंगाना में घर-घर जाकर कांग्रेस की छह गारंटी योजनाओं के बारे में वोटरों को समझाना शुरू कर दिया है।

congress

कांग्रेस नेताओं को राज्‍य के शीर्ष नेताओं ने राज्‍य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र सौंपे गए हैं जहां पर पार्टी की छह गारंटियों को समझाने के लिए नेता गए और उन्‍हीं विधानसभा क्षेत्रों में रात बिताई।

कांग्रेस सत्‍ता में आई तो लागू करेगी छह गारंटी

कांग्रेस नेताओं ने विभिन्‍न विधानसभा क्षेत्रो में स्‍थानीय पदाधिकारियों के साथ घर-घर गए और वहां पर लोगों को कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए स सरकाचुनावी वादे बताए इसके साथ ही तेलंगाना की बीआरएस सरकार की विफलताओं को उजागर किया। कांग्रेस नेताओं ने मतदाताओं से कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा अगर कांग्रेस पार्टी राज्‍य में सत्‍ता में आई तो तुरंत छह गारंटी लागू करेगी।

युवाओं को एहसास हो गया कि भविष्‍य कांग्रेस के साथ है

कांग्रेस नेताओंं ने कहा हैदराबाद में आयाजित विशाल जनसभा में हमने जनमा का उत्‍साह देखा। इस जनसभा में लाखों लोग जुटे। उन्‍होंने कहा युवाओं को अब इस बात का एहसास हो गया है कि उनकका भविष्‍य कांग्रेस के साथ है।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं ने भी शुरू की डोर टू डोर अभियान

राजस्‍थान के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री ने दावा किया कि पांच राज्‍यों के लोग कांग्रेस को सत्‍ता लाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सलमान खुर्शीद ने हमनमकोंडा क्षेत्र का दौरा किया। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री और सीएलपी नेता ओकराम इबोबी सिंह ने शादनगर विधानसभा सीट पर डोर टू डोर अभियान में सहभागिता की और कहा अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार लोगों के जीवन में अमूल-चूक परिवर्तन लाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+