तेलंगाना चुनाव 2023: हैदराबाद के शहरी वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस तैयार कर रही चुनावी घोषणा पत्र

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों की घोषणा होने से पहले ही कांग्रेस पार्टी वोटरों को साधने में जुट चुकी है। तेलंगाना की जनता को लुभाने के लिए छह गारंटियों का ऐलान करने के बाद कांग्रेस हैदराबाद में शहरी मतदाताओं को आकर्षित करने की कवायद तेज कर दी है।

congrees

हैदराबाद जो ऐसा क्षेत्र है जहां पर कांग्रेस जहां निश्चित तौर पर कमजोर है इसलिए यहां के लिए कांग्रेा अगल से चुनावी घोषणा तैयार कर रही है। कांग्रेस ने हैदराबाद के वोटरों को साधने के लिए जो घोषणा पत्र तैयार कर रही वो किसानों, एससी, एसटी और युवाओं के लिए घोषणाओं की तर्ज पर होगी।

देश की सबसे पुरानी राष्‍ट्रीय पार्टी कांग्रेस जो हैदराबाद के लिए चुनावी घोषणा पत्र तैयार कर रही है उसमें कई चुनावी वादे शामिल होंगे। हैदराबाद में जहां बार-बार विनाशकारी बाढ़ का सामना करती है, इसके मद्देनजर कांग्रेस इसे एक समृद्ध शहर में परिवर्तित करने के लिए पार्टी के विजन की घोषणा करत हुए इस मुद्दे को शामिल करने का प्रयास करेगी।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस मुसी नदी को पुनर्जीवित करने के वादे को पूरा करने के मुद्दे का उठाएंगे साथ ही मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की सरकार की "विफलता" को उजागर करने की कांग्रेस इच्‍छुक है।

लोगों को खुश करने के लिए नदी किनारे शॉपिंग हब,पर्यटन और मनोरंजक स्थान के रूप में विकसित करने का चुनावी कांग्रेस कर सकती है।

वहीं हैदराबाद मुसी नदी और नालों के किनारे से अतिक्रमण हटाने की चुनौती से जूझ रहा है, कांग्रेस को अपने निर्णयों के जरिए पर्याप्‍त बदलाव लाने की अपनी क्षमता पर भरोसा है।

वहीं कांग्रेस के एक वरिष्‍ठ नेता ने बाया कि मुसी रिवरफ्रंट का परिर्वतन बिना किसी विवाद के पूरी तरह से सभव है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा हैदराबाद के रहने वाले लोग अनोखा अनुभव लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+