तेलंगाना: चुनाव से पहले कांग्रेस को मिला TJS का साथ, रेवंत रेड्डी बोले- दोनों पार्टियां मिलकर BRS को हराएंगी
तेलंगाना में कांग्रेस ने तेलंगाना जन समिति के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस अब तेलंगाना जन समिति के साथ मिलकर बीआरएस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। इस बीच तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में कहा कि हम दोनों मिलकर बीआरएस को पटखनी देंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और प्रोफेसर एम कोदंडराम की अध्यक्षता वाली तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) बीआरएस को सत्ता से बाहर करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

टीजेएस नेता ने चुनावों में कांग्रेस का समर्थन करने की इच्छा जताई
ए रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस के तेलंगाना मामलों के प्रभारी माणिकराव ठाकरे के साथ अपने कार्यालय में कोदंडराम से मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि टीजेएस नेता ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का समर्थन करने की इच्छा व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना चुनाव: बीआरएस सांसद पर हमले के चलते बदले हालात, कांग्रेस अपना बचाव करती आई नजर
'दोनों पार्टियां का एजेंडा बीआरएस को हराना है'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस टीजेएस के साथ मिलकर राज्य में जनता की सरकार बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां का एजेंडा बीआरएस को हराना है। रेवंत रेड्डी ने कहा कि चुनावों के दौरान दोनों पार्टियों के बीच उचित समन्वय सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी।
उस्मानिया विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के पूर्व प्रोफेसर कोदंडराम
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता संभालने के बाद टीजेएस का इसमें विलय कर दिया जाएगा। बता दें कि उस्मानिया विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के पूर्व प्रोफेसर कोदंडराम सर्वदलीय तेलंगाना संयुक्त कार्रवाई समिति (टी-जेएसी) के अध्यक्ष थे। जिन्होंने 2009 से अलग तेलंगाना के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया था।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी का आरोप- BRS सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया












Click it and Unblock the Notifications