तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी का आरोप- BRS सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी ने आरोप लगाया है कि बीते नौ सालों में बीआरएस सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता के अलावा राज्य में अन्य किसी महिला का ना तो विकास हुआ और ना ही लाभ हुआ। इसके साथ ही उन्होंने बीआरएस द्वारा चुनाव में महिलाओं को कम टिकट दिए जाने पर भी निराशा व्यक्त की।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेणुका चौधरी ने ये भी आरोप लगाया कि सरकार पर राज्य में महिलाओं और लड़कियों के बीच साक्षरता दर और स्कूल छोड़ने की दर में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया है, जो भयावह स्थिति को बयान करता है।
रेणुका चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बीआरएस से पूछा "महिलाओं को आपको वोट क्यों देना चाहिए?" इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना में बाल विवाह आज भी खूब प्रचलित है। उन्होंने तेलंगाना सरकार पर प्रदेश की महिलाओं और लड़कियों की साक्षरता और स्कूल ड्रापआउस की दर में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाने का अरोप लगाया।
कांग्रेस नेता ने कहा बाल विवाह और साक्षरता पर ध्यान ना देना भयावह है। उनहोंने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में मुद्रास्फीति के लिए राज्य सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया।
केसीआर पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा भूख हड़ताला के नाम पर खम्मन जेल जूस पीने और खाना खाने की तस्वीरें और वीडियो हैं। इसके साथ ही उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि चुनाव प्रचार के दौरान चार तक नहीं दी जा रही है, पहले भोजन ऑफर किया जाता था।












Click it and Unblock the Notifications