तेलंगाना: CM KCR ने BJP पर साधा निशाना, BRS उम्मीदवार को वोट देने की अपील की
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने किसानों को कांग्रेस का समर्थन करने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि धरणी पोर्टल को भंग करने की कसम खा रही है।
करीमनगर जिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कहा कि अगर कोई धरणी नहीं है, तो कोई रायथु बंधु नहीं हो सकता है। इस योजना के तहत खेत मालिक किसानों को सालाना 10000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मिलता है।

सीएम केसीआर ने कहा कि धरणी पोर्टल की वजह से हम रायथु बंधु का पैसा आपके खातों में जमा करने में सक्षम हैं। उन्होंने रैली में उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या धरणी पोर्टल को बंद कर देना चाहिए। जिस पर जबरदस्त नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को रैलियों में कांग्रेस और भाजपा से विभिन्न मुद्दों पर जवाब-तलब किया और चाहते थे कि लोग बुद्धिमानी से निर्णय लें और उस पार्टी का समर्थन करें जो उनकी मदद करेगी न कि उन लोगों का जो उन्हें धोखा देने के लिए निकले हैं।
बीआरएस उम्मीदवार का समर्थन करने की अपली की
उन्होंने हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के विधायक एटाला राजेंदर पर हमला करते हुए लोगों से बीआरएस उम्मीदवार कौशिक रेड्डी का समर्थन करने की अपली की।
आप लोगों ने पहले भी चोट पहुंचाई है- सीएम
सीएम रेड्डी ने कहा कि आप लोगों ने पहले भी एक बार मुझे चोट पहुंचाई है। इस बार कौशिक रेड्डी को चुनें। उन्होंने पूछा कि आप किसे वरीयता दोगे? दूध देने वाली भैंस या सिर्फ भैंस?
यह भी पढ़ें- Telangana Elections: तेलंगाना में 10 साल बाद सरकार बदलने का चलन, कांग्रेस की बढ़ी उम्मीदें












Click it and Unblock the Notifications