तेलंगाना: CM KCR का खेल प्रतिभाओं की पहचान पर जोर, ओलंपिक पदक लाने के लिए कर रहे तैयार

खेल प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए तेलंगाना सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस सोसाइटी (TSWREIS) ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि उन खेल प्रतिभाओं को तलाश करना है जो ओलंपिक में पदक ला सके। खिलाड़ियों की पहचान के बाद उसके पोषण और प्रशिक्षण पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।

इसका मुख्य उद्देश्य एससी समुदायों में बहुत कम उम्र में खेल प्रतिभाओं की पहचान करना है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में ख्याति प्राप्त करने के लिए तैयार करना है। TSWREIS अक्टूबर के पहले सप्ताह में शैकपेट में एक विशेष सामाजिक कल्याण खेल अकादमी शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

तेलंगाना: CM KCR का खेल प्रतिभाओं की पहचान पर जोर

अपनी नियमित शिक्षा भी जारी रख सकते हैं छात्र

पुरुष खिलाड़ियों के लिए बनी यह अकादमी जूडो, कुश्ती, मुक्केबाजी, शतरंज, एथलेटिक्स और शटल में अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेगी। TSWREIS की मिनी और फीडिंग खेल अकादमियों से प्रत्येक डिसिपिलीन में केवल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और शैकपेट अकादमी में प्रमुख प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। खिलाड़ियों को विशेष आहार के अलावा अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। छात्र अपनी नियमित शिक्षा भी जारी रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना में नाराज विधायकों का बीआरएस से हो रहा मोहभंग, कांग्रेस उठा रही फायदा

28 मिनी और फीडिंग स्पोर्ट्स अकादमियों का संचालन

वहीं, महिला खिलाड़ियों के लिए भी सोसायटी विशेष खेल अकादमी स्थापित करने की योजना बना रही है। जल्द ही इसकी घोषणा होने की उम्मीद है। मौजूदा समय में सोसायटी 28 मिनी और फीडिंग स्पोर्ट्स अकादमियों का संचालन करती है। जो लड़कियों और लड़कों दोनों को 14 खेलों में प्रशिक्षण प्रदान करती है।

इनमें कबड्डी, हैंडबॉल, मुक्केबाजी, कुश्ती, क्रिकेट और गोल्फ शामिल हैं। शीघ्र ही, लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए खो-खो और तलवारबाजी का प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा। सोसायटी ने पहले ही 28 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार किया है, जिन्होंने एक स्वर्ण सहित छह पदक जीते हैं और 24 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में भाग लिया है।

यह भी पढ़ें- सीएम केसीआर ने कोंडा लक्ष्‍मण बापूजी की जयंती पर उनके बलिदानों को किया याद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+