तेलंगाना: बीआरएस नेता कविता बोलीं - राहुल गांधी पुराने नेता हैं लेकिन राजनीति में अपडेट नहीं
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी लड़ाई तेज लो चुकी है। सत्तारूढ़ बीआरएस पार्टी की एमएलसी के कविता ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी एक पुराने नेता है जो देश की राजनीति और अन्य विकासों को लेकर खुद को अपडेट करने में विफल रहते हैं। इसके साथ के कविता ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने में विफल रही।

जगतियाल में आयोजित बीआरएस "अथमेय सम्मेलनम" कार्यक्रम में कविता ने कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। ये पार्टी भ्रष्टाचार का प्रतीक है इसीलिए देश ने इसे खारिज कर दिया है ।इसके साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस की इस देश के लोगों के प्रति कोई प्रतिबद्धता नहीं है। इसमें दूरदर्शिता और विचारों का अभाव है। इसलिए, यह बीआरएस योजनाओं की नकल कर रही है और उन्हें अपनी तथाकथित घोषणाओं के रूप में घोषित कर रही है।
पीएम मोदी से मुकाबला करने में विफल रही कांग्रेस
कविता ने कहा कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ हैं। उन्होंने इसके राहुल गांधी और उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने में विफल रहे जिसके परिणामस्वरूप भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर एक विकल्प के रूप में उभरी।
खड़गे के आदिवासियों को लेकर किए दावे का उड़ाया उपहास
इसके साथ ही कविता ने एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उस घोषणा का उपहास उड़ाया जिसमें उन्होंने कहा था अगर कांग्रेस राज्य में सत्ता में आई तो आदिवासी किसानों को पोडु पट्टे जारी करेगी। कविता ने दावा किया कि बीआरएस सरकार पहले ही ऐसे किसानों को पट्टे जारी कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications