तेलंगाना: '65 प्रतिशत BRS विधायक सत्ता विरोधी लहर का कर रहे सामना', भाजपा नेता का बड़ा दावा

तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बीच बीजेपी नेता मैरी शशिधर रेड्डी ने केसीआर सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंन कहा कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) के 65 प्रतिशत विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रहे हैं। ये सभी लोग आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर सत्ता में लाएंगे।

तेलंगाना: 65% BRS विधायक सत्ता विरोधी लहर का कर रहे सामना

मैरी शशिधर रेड्डी ने कहा कि सच्चाई यह है कि हाल ही में किए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि सबसे ज्यादा एंटी इंकम्बेंसी केसीआर के खिलाफ है। इसके अलावा लगभग 65 फीसदी बीआरएस विधायकों में सत्ता विरोधी लहर है। उन्हें यह देखना शुरू कर देना चाहिए कि उन्होंने क्या किया है। उन्होंने तेलंगाना के लोगों को कैसे धोखा दिया है। वे जिस तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जनता उन्हें सबक सिखाएगी। हमें सत्ता में लाने के लिए वोट करेगी।

इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता एनवी सुभाष ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और केटी रामाराव पर राज्य में उनके योगदान पर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला। एनवी सुभाष ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि केसीआर और केटीआर ने पिछले नौ वर्षों में तेलंगाना के लिए क्या किया है? जब पीएम मोदी राज्य को फंड दे रहे हैं तो आप उसे डायवर्ट कर रहे हैं। सारा पैसा डायवर्ट कर दिया जाता है ताकि आपको एक निश्चित रिश्वत मिल सके।

पीसीएस को 17 बार स्थगित किया गया

आप एक परीक्षा भी आयोजित नहीं कर सकते। राज्य पीसीएस को 17 बार स्थगित या समाप्त किया जा चुका है। प्रदेश के 30 लाख युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। आप केंद्र को विकास परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित नहीं करते। इसके कारण राज्य में कई परियोजनाएं लंबित हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के पास कोई वारंटी नहीं, लेकिन तेलंगाना में दे रही गारंटी, केटी रामाराव ने जमकर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+