जनता से झूठे वादे करने के लिए आंध्र सीएम रेड्डी पर बरसे टीडीपी महासचिव नारा लोकेश
टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने राज्य में आंगनवाड़ी शिक्षकों और आया के वेतन में वृद्धि पर 'झूठे दावे' करने के लिए मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की आलोचना की।
हैदराबाद, 10 फरवरी। टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने राज्य में आंगनवाड़ी शिक्षकों और आया के वेतन में वृद्धि पर 'झूठे दावे' करने के लिए मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की आलोचना की।

लोकेश ने कहा कि पिछली चंद्रबाबू नायडू सरकार के दौरान 2018 में आंगनवाड़ी शिक्षकों और आयाओं के वेतन में वृद्धि की गई थी। बुधवार को जारी एक बयान में, टीडीपी नेता ने कहा कि सीएम सभी वर्गों को गुमराह करने और धोखा देने के लिए बेझिझक झूठ बोल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक का हिजाब विवाद पहुंचा उत्तर प्रदेश, वोटिंग से एक दिन पहले AMU में लगे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे
उन्होंने कहा कि पिछली टीडीपी सरकार ने आंगनबाड़ी शिक्षकों का वेतन 7,500 रुपये से बढ़ाकर 10,500 रुपये और आया का वेतन 4,500 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications