सुखबीर सिंह बादल का सपना- दुनिया का टूरिज्म हब बने गुरुनगरी अमृतसर

अमृतसर, 7 अक्टूबर। पूर्व उप मुख्यमंत्री व अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनका सपना है कि गुरुनगरी अमृतसर दुनिया का प्रमुख टूरिज्म हब बने। इसके तहत ही उन्होंने हेरिटेज स्ट्रीट बनाकर इसकी शुरुआत की थी। अमृतसर पर तीन हजार करोड़ के विकास कार्य करवाए, परंतु यहां के लोगों ने अकाली दल का चुनाव में साथ नहीं दिया। सुखबीर अकाली दल के ट्रेड व इंडस्ट्री विग ओर से आयोजित व्यापारी मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। सुखबीर ने कहा कि आज भी पंजाब को एक विजन व पाजिटिव सोच वाली पार्टी की जरूरत है। अकाली दल ही इसमें परफेक्ट है।

Sukhbir Singh Badal dream Gurunagari Amritsar to become the tourism hub of the world

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री और व्यापार सबसे अधिक अकाली सरकार में विकसित हुआ। अकाली नेता अनिल जोशी ने कहा कि अगर अकाली दल की सरकार राज्य में बनती है तो व्यापारियों और इंडस्ट्री के विकास के फैसले लेने के लिए मुख्यमंत्री को दिल्ली आदि के आदेशों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। व्यापारियों के साथ बैठक में अलग अलग एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों के संबंध में सुखबीर को ज्ञापन सौंपे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पंजाबियों को कामेडी सुनने का काफी शौक है। अकाली दल को जिता दो हम भगवंत मान को कामेडी के लिए हायर कर लेंगे। इस दौरान व्यापार विग के प्रधान रजिदर सिंह मरवाह, जिला अध्यक्ष अकाली दल गुरप्रताप सिंह टिक्का, तलबीर सिंह गिल, गुरप्रीत सिंह रंधावा आदि भी मौजूद थे।

फ्रीडम इंडस्ट्री के रमनीक सिंह कहा कि कोविड के कारण इंडस्ट्री को भारी हानि में गई है। परंतु मौजूद सरकार ने इस हानि से बाहर निकलने के लिए इंडस्ट्री को कुछ राहत नहीं दी उल्टा टैक्स बढ़ाए है। मार्शल ग्रुप के जगमोहन सिंह ने कहा कि आज हमारे बच्चे भी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए काम नहीं करना चाहते बल्कि विदेशों में जाना चाहते है। क्योंकि राज्य में इस वक्त इंडस्ट्री का भविष्य सुरक्षित नही है। अकाली दल की सरकार के वक्त हमें इतनी मुश्किलें नही आई।

आढ़ती एसोसिएशन के नेता नरिदर बहल ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों की भूमि सबंधी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड नहीं किए। इसके चलते किसानों और आढ़तियों को सबसे अधिक मुश्किलें आ रही हैं। ट्रेड बड़े स्तर पर प्रभावित हो रहा है। सब्जी मंडी एसोसिएशन के नेता हरदियाल सिंह ने कहा कि सब्जी मंडी का कोई विकास नहीं हुआ है। मंडी की हालत दयनीय है जिस के कारण वहां का व्यापार प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: पंजाब: चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस की कार्यशैली बनी विपक्ष का मुद्दा, SAD और BJP ने लगाए ये आरोप

निटिग एसोसिएशन के अजय मेहरा ने कहा कि अकाली सरकार के वक्त उद्योपतियों में मौज की थी अब हालात ऐसे है कि इंड‌र्स्टी बचानी मुश्किल हो गई है। बस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के नेता चौधरी मन्नण ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों और कोविड के राज्य में बस ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री तबाह हो गई है। सरकार ने इस इंडस्ट्री को बचाने के लिए कोई काम नही किया है।

क्लोथ मर्चेंट्स एसोसिएशन के राजू खन्ना ने कहा कि अमृतसर में अलग अलग बाजारों में इंक्रोचमेंट कम होने की जगह बढ़ी है। जिस के चलते यहां की कपड़ा व्यापार हरियाना को पलायन कर गया है। डिजाइन इंडस्ट्री के योगेश महाजन ने कहा कि आज डिजाइन इंडस्ट्री पर सबसे अधिक टैक्स है। राज्य सरकार लगातार इस पर टैक्स बढ़ा रही है, जो कम होने चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+