पंजाब में पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए लॉन्च हुआ खास ऐप

पंजाब में पहला टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट होने जा रहा है. इसके लिए तैयारियां भी जोरो पर हैं. इस सम्मेलन का उद्देश्य पंजाब टूरिज्म को बढ़ावा देना है ताकि पंजाब की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके. इसके लिए एक एप भी लॉन्च की जाएगी।

पंजाब के पर्यटन और सभ्याचार मंत्री गगन मान ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों और टूर ऑपरेटरों के बीच निर्विघ्न संचार की सुविधा के उद्देश्य से एक समर्पित मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च करने की प्रक्रिया में है।

punjab

उन्होंने कहा कि यह एप हमारे राज्य की पर्यटन संभावना में निवेश करने के इच्छुक लोगों और यात्रियों को विलक्षण अनुभव देने की कोशिश करने वाले टूर ऑपरेटरों के लिए एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगी।

मंत्री अनमोल गगन मान ने स्वदेश दर्शन स्कीम के विरासती सर्किट थीम के अंतर्गत 91.55 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों को मंजूरी देने के अलावा पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा शानदार पहलों का भी जिक्र किया। उन्होंने इन प्रोजेक्ट्स को दिसंबर 2023 तक पूरा होने की संभावना जताई है. उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स के लिए 67.00 करोड़ रुपये की प्रभावशाली राशि पहले ही जारी की जा चुकी है।

अनमोल गगन मान ने कहा कि प्रक्रियाओं को और अधिक सुचारू बनाने के लिए राज्य सरकार ने लोगों और कारोबारियों पर प्रक्रियाओं का अतिरिक्त बोझ घटाने के लिए तीन योजनाएं फार्म स्टे, बैड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे और टैंटड अक्मूडेशन और कैंपिंग साईटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की है. उन्होंने बताया कि इस समय विभाग के पास 56 फार्म हाऊस प्रॉपरटीज, 84 बैड एंड ब्रेकफास्ट यूनिट और 7 टैंटड आवास यूनिट रजिस्टर्ड हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने अलग-अलग त्योहारों और समागमों की मेजबानी के लिए पहले ही संसाधन अलॉट किए हैं, जैसे कि 6वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल, जिला फरीदकोट की 50वीं वर्षगांठ मनाने और राज्य की कला और सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के लिए इंडियन कांउसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्ज के साथ एमओयू (समझौता) सूचीबद्ध किया गया है.

मंत्री अनमोल गगन मान ने 2023-24 के लिए आगामी पहलों, जिसमें बॉर्डर टूरिज्म, एंग्लो-सिख वॉर म्युजियम को अपग्रेड करना, शहीद भगत सिंह स्ट्रीट का सुधार और वैलनेस टूरिज्म और सांस्कृतिक नीतियों की शुरुआत के बारे में भी जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+