रजिस्टर्ड कॉलोनियों को मिलेंगी अधिक से अधिक सुविधाएं, पंजाब सरकार वचनबद्ध, बोले मंत्री अमन अरोड़ा

मंत्री अमन अरोड़ा जिनके साथ विधायक रमन अरोड़ा, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी विकास अजोय कुमार सिन्हा, जालंधर विकास अथॉरिटी की मुख्य प्रशासक दीपशिखा शर्मा मौजूद थे।

अमन अरोड़ा

पंजाब के आवास और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने आज कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य की रजिस्टर्ड कॉलोनियों के निवासियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करके राज्य के शहरी विकास को मजबूत करने को पहल दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों को किफायती आवास सुविधाएं प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है और विभाग ने इस प्रोग्राम के अधीन आवश्यक ज़मीन पहले ही अधिग्रहित कर ली है।

मंत्री अमन अरोड़ा जिनके साथ विधायक रमन अरोड़ा, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी विकास अजोय कुमार सिन्हा, जालंधर विकास अथॉरिटी की मुख्य प्रशासक दीपशिखा शर्मा मौजूद थे, ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों को उच्च स्तरीय सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है। मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि रजिस्टर्ड कॉलोनियों के निवासियों को कानून के अनुसार सभी सरकारी सुविधाएं मिलें और शहरी केंद्रों में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को ऐसी सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

मंत्री ने शहरी विकास पर विशेष जोर देते हुए प्रभावी प्रशासकीय सुधारों के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करने पर जोर दिया ताकि पंजाब के शहर पूरे देश के लिए आदर्श शहर बन सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चल रहे सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि अधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को लाभ मिल सके। श्री अरोड़ा ने जालंधर विकास अथॉरिटी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली आधिकारिक कॉलोनियों के डवैलपर और रेज़ीडेंट वेलफेयर सोसायटियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनकी मांगों को सुना।

इस दौरान मुख्य प्रशासक जालंधर विकास अथॉरिटी दीपशिखा शर्मा ने आवास एवं शहरी विकास मंत्री को चालू वित्त वर्ष के दौरान अथॉरिटी द्वारा की गई उपलब्धियों और जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर जिलों में अवैध कॉलोनियों को काटने को रोकने के लिए की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी बताया कि जे.डी.ए. की तरफ़ से ईडीसी तहत 85 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाये जा रहे है।

इस दौरान मंत्री ने पुराने जेल स्थल का भी दौरा किया, जहां जेडीए की तरफ़ से आवासीय कॉलोनी विकसित की गई है और उन्होंने वहाँ निवासियों के साथ बातचीत भी की। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य प्रशासक जालंधर विकास अथॉरिटी जसबीर सिंह, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, राजविंदर कौर व आतम प्रकाश बबलू आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- सुरक्षा को लेकर भगवंत मान सरकार सख्त, JK से पंजाब आने वाले वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर, दिए सख्त निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+