जैविक खेती करने वाले किसानों को एक-एक लाख रुपए के पुरस्कार देगी राजस्थान सरकार, जानिए आवेदन का तरीका

जयपुर, 21 जून। देश में केमिकल फ्री यानी जैविक खेती की मुहिम चल रही है. ताकि उत्पादन लागत कम हो, धरती की उर्वरा शक्ति बनी रहे और लोगों की सेहत खराब न हो. इसके लिए केंद्र सरकार आर्थिक मदद दे रही है. लेकिन, सिर्फ मदद देने भर से ऑर्गेनिक खेती की मुहिम आगे नहीं बढ़ेगी. इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित भी करना होगा. ताकि उन्हें देखकर दूसरे लोग भी जहरीले केमिकल वाली खेती छोड़ दें.

agriculture

राजस्थान सरकार ने कुछ ऐसी ही पहल शुरू की है. सरकार ऐसे तीन किसानों को अवार्ड देगी, जो जैविक खेती कर रहे हों. इसके लिए किसानों को एक-एक लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे. अगर आप इच्छुक हैं तो आवेदन कर सकते हैं. राजस्थान के कृषि आयुक्त कानाराम के मुताबिक जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तर पर जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 किसानों को अवार्ड दिए जाएंगे. पात्र किसानों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं. इसके लिए शर्त भी रखी गई है. पिछले पांच वर्ष से जैविक खेती पद्धति से कृषि या बागवानी फसलें लेने वाले किसान इसके लिए पात्र होंगे.

अवार्ड के लिए कहां होगा आवेदन

आवेदन प्रोफार्मा, दिशा-निर्देश, पात्रता आदि विभागीय वेबसाइट (www.krishi.rajasthan.gov.in) से डाउनलोड किया जा सकता है. या फिर संबंधित जिले के कृषि उप निदेशक कार्यालय या जिला परिषद से भी इसे निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है. किसानों को आवेदन पत्र भरकर संबंधित जिले के कृषि उप निदेशक या जिला परिषद कार्यालय में जमा करना होगा. या फिर डाक के जरिए पंत कृषि भवन जयपुर को भेजा सकता है.

कब तक भेज सकते हैं आवेदन?

राजस्थान सरकार ने बताया है कि किसानों के आवेदन 30 सितंबर तक व्यक्तिगत रूप से या डाक के जरिए जमा किए जा सकते हैं. जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा जिले में से एक कृषक का चयन कर कृषि आयुक्तालय को भिजवाया जाएगा. जिलों से प्राप्त आवेदनों में से पुरस्कार के लिए किसानों का चयन राज्य स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा. चयनित तीन किसानों को एक-एक लाख रुपये का अवार्ड दिया जाएगा.

राजस्थान में ऑर्गेनिक खेती

राजस्थान में ऑर्गेनिक खेती के 5000 कलस्टर चल रहे हैं और हर कलस्टर में 20 हेक्टेयर ऑर्गेनिक एरिया शामिल है. राजस्थान से 2020-21 के दौरान 24713.51 मिट्रिक टन ऑर्गेनिक कृषि उत्पादों का एक्सपोर्ट किया गया था. इसके बदले यहां के किसानों को 217.95 करोड़ रुपये मिले थे. राजस्थान सरकार अपने यहां ऑर्गेनिक खेती का दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है. राज्य सरकार ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत 9000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मदद दे रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+