Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत ने गरीबों को बांटे कंबल
गहलोत सरकार की ओर से महात्मा गांधी नरेगा योजना में 25 दिनों का अतिरिक्त रोजगार भी दिया जा रहा है और गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नववर्ष के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर जरूरतमंद लोगों को कम्बल बांच कर आने वाले साल की लोगों को शुभकामनांए दी। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर आए जरूरतमंद लोगों से आत्मीयता से रूबरू होते हुए उनसे बात की और उनके हालचाल पूछे। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार के जरिए चलाई जा रही योजनाओं से मिल रहे लाभों के बारे में भी लोगों से जानकारी ली.सभी लोगों ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल अन्य सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर संतोष जताया.
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी,साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के जरिए आमजन के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं । राज्य सरकार की ओर से महात्मा गांधी नरेगा योजना में 25 दिनों का अतिरिक्त रोजगार भी दिया जा रहा है. वहीं शहरी क्षेत्र के बेरोजगारों के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना चलाई जा रही है. महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए उड़ान योजना के तहत हर महीने 2 सेनेटरी नेपकिन निःशुल्क दिये जा रहे हैं।
इसके साथ ही वंचित तबके के विद्यार्थियों को अंग्रेजी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क आदेने के लिए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं, ताकि वे अपना भविष्य संवार सकें. कोरोना काल में राज्य सरकार द्वारा 35 लाख अतिनिर्धन लोगों को चिन्हित कर 5500 रुपये सीधे उनके खाते में जमा करवाए गए, ताकि वे अपना गुजारा कर सकें. कोई भूखा ना सोए के संकल्प के साथ विभिन्न संस्थाओं और दानदाताओं के साथ मिलकर गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।












Click it and Unblock the Notifications