Rajasthan में विधानसभा का बजट सत्र 23 जनवरी से, राज्यपाल कलराज मिश्र ने दी मंजूरी
राजस्थान में विधानसभा का बजट सत्र 23 जनवरी से आहूत होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सत्र के दौरान बजट पेश करेंगे। पिछले बजट सत्र का सत्रावसान 322 दिन बाद बुधवार को ही किया गया था।
Rajasthan में विधानसभा का बजट सत्र 23 जनवरी से होगा राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा सत्र बुलाने के लिए मंजूरी दे दी है। विधानसभा सचिवालय ने बुधवार को पिछले बजट सत्र का सत्रावसान किया था। सत्रावसान के अगले ही दिन बजट सत्र बुलाने के लिए एक बार फिर मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सत्र के दौरान बजट पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश पर विधानसभा सचिव ने विधानसभा का सत्र 20 जनवरी से शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

सीएम गहलोत ने की राज्यपाल से मुलाकात
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार की शाम को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की थी। सीएम से मुलाकात के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा सत्र को मंजूरी दे दी है। 23 जनवरी को विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस बार राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी।

15वीं विधानसभा का 322 दिन बाद सत्रावसान
राजस्थान में 15 वी विधानसभा के सातवें सत्र का 322 दिन बाद सत्रावसान कर दिया गया है। राजस्थान विधानसभा सचिवालय ने 27 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा का यह सत्र 9 फरवरी 2022 को राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था। सरकार द्वारा जनवरी में फिर से बजट सत्र बुलाने की चर्चा थी। राज्य सरकार की मंशा इस बार जल्द ही प्रदेश का बजट पेश करने की थी। प्रदेश में आने वाले साल में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जल्द बजट पेश करके अपनी घोषणाओं को समय पर पूरा करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। गहलोत कई मौकों पर यह संकेत भी दे चुके थे कि वह जल्द ही बजट प्रस्तुत करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications