Rajasthan: सचिवालय में 423 लिपिकों की भर्ती को मिली मंजूरी, जानिए खास बातें

जयपुर, 29 अगस्त। राजस्थान में बेरोजगार अभ्यर्थियों के खुशखबरी है। शासन सचिवालय में लिपिक ग्रेड द्वितीय के 423 पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा। राज्य के कार्मिक विभाग के प्रस्ताव का सीएम अशोक गहलोत ने अनुमोदन कर दिया है। कार्मिक विभाग अब कर्मचारी चयन बोर्ड को अभ्यर्थना भेजेगा। वित्त विभाग से पहले ही अनुमति मिल गई थी।

Rajasthan: सचिवालय में 423 लिपिकों की भर्ती को मिली मंजूरी

सचिवालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष और कार्यकारिणी की मेहनत लाई रंग

माना जा रहा कि पहली बार सचिवालय में इतनी बड़ी संख्या में भर्ती हो रही है। सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कपिल काफी दिनों से इन भर्तियों के लिए प्रयास कर रहे थे। कपिल की मेहनर रंग लाई और सीएम गहलोत ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे पहले कार्मिक विभाग के प्रस्ताव का वित्त विभाग ने अनुमोदन कर दिया था। इसके बाद कार्मिक विभाग ने सीएम गहलोत की मंजूरी के फाइल भेजी थी। जिसे सीएम गहलोत ने मंजूरी प्रदान कर दी है। सचिवालय में कर्मचारियों की कमी चल रही है। जिसकी वजह से कामकाज प्रभावित होता है बल्कि सरकार को लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी परेशान होती है।

बेरोजगारों को बड़ी राहत

सीएम गहलोत के निर्णय से प्रदेश के बेरोजगार अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। अभ्यर्थी काफी दिनों से मांग कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत बज भाषण में युवाओं को 3 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। सीएम गहलोत ने हाल ही में कहा कि एक लाख सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। जबकि डेढ़ लाख नौकरिया विभिन्न विभागों में प्रक्रियाधीन है। हाल ही में मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने सभी विभागों के सचिवों को अपने-अपने विभागों की प्रक्रियाधीन भर्तियों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+