RAIPUR: उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने ली 6 मेडिकल कॉलेजों की बैठक, कई प्रस्तावों को दी मंजूरी
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर में राज्य के 6 सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों और इनसे संबद्ध अस्पतालों के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक ली। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित मेडिकल कॉलेजों की बैठक में अस्पताल के संचालन से जुड़े विषयों पर चर्चा कर प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई।

इन सभी समितियों की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों रिपोर्ट को भी स्वशासी समिति की बैठक में रखी गई। इस बैठक में वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै और सचिव पी. दयानंद भी शामिल हुए। बैठक में रायपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटों में हुई वृद्धि होने की वजह से सर्वसुविधायुक्त नए लेक्चर हॉल के लिए ऑडियो-विजुअल सिस्टम, फर्नीचर इत्यादि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
महाविद्यालय में ईटीपी की स्थापना का काम छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन से कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद में सीबीसी जांच की नई मशीन की खरीदी की मंजूरी दी गई। वहां आपातकालीन दवाईयों एवं कन्जुमेबल्स की खरीदी के लिए सभी विभागों को पांच-पांच हजार रुपए की इम्प्रेस्ट मनी प्रदान करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया गया।
राजनांदगांव शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्वशासी समिति की बैठक में कॉलेज में कॉन्फ्रेंस-रूम और स्मार्ट क्लास-रूम तैयार करने के लिए राशि की स्वीकृति दी गई। छात्रावास की मरम्मत और पॉवर एवं फायर ऑडिट के लिए भी राशि मंजूर की गई। बैठक में कोरबा स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज भवन में अधोसंरचना विकास के लिए 20 लाख रुपए की मंजूरी दी गई। छात्र-छात्राओं और फैकल्टी की रियल-टाइम उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमीट्रिक मशीनों की खरीदी की भी मंजूरी प्रदान की गई।
यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, CM भूपेश बघेल ने पूछा- बस्तर की क्या गलती है












Click it and Unblock the Notifications