Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को किया नमन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले में देशवासियों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का न्यौछावर करने वाले मां भारती के वीर सपूतों को शत्-शत् नमन किया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए देश के रणबांकुरों द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान हम सभी देशवासियों को राष्ट्ररक्षा के प्रति प्रेरित करता रहेगा।

CM धामी ने मुंबई आतंकी हमले में शहीद जवानों को किया नमन

बता दें कि उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल हादसे में अभी तक मजदूर फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टनल में फंसे श्रमिक पुष्कर सिंह ऐरी जी के टनकपुर, चंपावत स्थित आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की।

सीएम धामी ने उनके परिजनों का हौसला बढ़ाया। सीएम ने इस दौरान उन्हें श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए केंद्रीय एजेंसियों एवं प्रदेश प्रशासन द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य कर रहे हैं।

बता दें कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें कई वीर जवान शहीद हो गए। कई नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। पाकिस्तान ने समुद्र के रास्ते आतंकवादियों को भेजा था। अजमल कसाब नामक आतंकी ने कई लोगों को मौत के घाट उतारा था। लेकिन उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे फांसी की सजा हुई।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरों के परिजनों से भेंट की, बढ़ाया हौसला

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+