उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरों के परिजनों से भेंट की, बढ़ाया हौसला
Uttarakhand News: उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल हादसे में अभी तक मजदूर फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टनल में फंसे श्रमिक पुष्कर सिंह ऐरी जी के टनकपुर, चंपावत स्थित आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की।
सीएम धामी ने उनके परिजनों का हौसला बढ़ाया। सीएम ने इस दौरान उन्हें श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए केंद्रीय एजेंसियों एवं प्रदेश प्रशासन द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य कर रहे हैं।

बता दें कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में 15 वें दिन रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। उत्तराखंड शासन में सचिव डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट को काटने का कार्य जारी है। इसके लिए लेजर कटर व प्लाज्मा कटर को भी मंगाया गया है, जो की सिलक्यारा पहुंच चुका है।
उन्होंने बताया कि अब 13 मीटर के हिस्से को निकाला जाना बाकी है। सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर बिट को निकाले जाने के बाद आगे का माइनिंग काम मैन्युअल रूप से किया जाएगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया अंदर फंसे सभी श्रमिक सकुशल हैं।
सभी श्रमिक हिम्मत बनाए हुए हैं। श्रमिकों से बातचीत के लिए बीएसएनएल की मदद से अतिरिक्त कम्युनिकेशन सेटअप तैयार किया गया है। श्रमिकों को पर्याप्त मात्रा में भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री मुहवैया कराई गई है। फंसे श्रमिकों का निरंतर डॉक्टरो से बातचीत करवाई जा रही है। साथ ही मनोचिकित्सकों से भी निरंतर परामर्श करवाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: 'पूरे उत्तराखंड को टाइम बम के ऊपर बैठा दिया', सिल्क्यारा टनल हादसे पर बोले सौरभ भारद्वाज












Click it and Unblock the Notifications