पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिखी DGP को चिट्ठी, चंडीगढ़ यूनिवर्सटी कांड में की ये मांग

चंडीगढ़। मोहाली की यूनिवर्सटी की छात्राओं की आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले का पंजाब राज्य महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी द्वारा यूनिवर्सटी का दौरा किया गया। उन्होंने कहा कि यह मामला काफी संगीन है। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच किसी सीनियर अधिकारी से करवाई जाए। जांच के बाद की गई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट जल्द से जल्द आयोग को सौंपी जाए।

Punjab State Womens Commission wrote a letter to DGP, due to Chandigarh University case

गौरतलब है कि छात्रों की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाली लड़की के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त लड़की शिमला में बैठे अपने दोस्त को लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर भेजती थी। वहीं, पुलिस ने शिमला से भी 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ-साथ रंकज वर्मा और सन्नी मेहता के मोबाइल फोन जब्त कर चुकी है। तीनों के फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसमें पता चल जाएगा कि किस के मोबाइल से क्या वीडियो बनाए गए? उन्हें कहां-कहां भेजा गया और बाद में कैसे डिलीट किए गए?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच से कई राज खुलेंगे। साथ ही स्पष्ट हो जाएगा कि लड़की ने हॉस्टल में कितनी लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाए और उन्हें कहां-कहां शेयर किया।
वहीं, सोशल मीडिया पर कई लोग रंकज वर्मा को निर्दोष बताते हुए कैंपेन चलाकर न्याय की अपील कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि दोनों युवकों का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं है और उन्हें फंसाया जा रहा है। हालांकि मामला उजागर होने और लड़की के मोबाइल से रंकज वर्मा के व्हाट्सअप अकाउंट पर वीडियो भेजे जाने का खुलासा होने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। लड़की और दोनों युवकों के मोबाइल फोन की फोरेसिंक जांच के बाद ही सच पता चल पाएगा।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा था कि, पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) में नहाती हुई छात्राओं के वीडियो वायरल करने संबंधी केस में गिरफ्तार हिमाचल के दोनों युवकों का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी फोटो वायरल होने के बाद रंकज वर्मा ने खुद शिमला पुलिस से अप्रोच किया और फोटो वायरल करने वालों के खिलाफ एक्शन की मांग की। हालांकि इसे चंद घंटे बाद ही पंजाब पुलिस की सूचना पर हिमाचल पुलिस ने रंकज वर्मा को डिटेन कर लिया। रंकज वर्मा शिमला की एक ट्रैवल एजेंसी में काम करता है। मूल रूप से ठियोग में संधू एरिया के रहने वाले रंकज ने 10वीं तक की पढ़ाई कथोग स्कूल से की। उसने प्लस-टू और ग्रेजुएशन शिमला से की। रंकज के पिता गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। दूसरी ओर सन्नी मेहता रोहड़ू की एक बेकरी में काम करता है।

सन्नी मूल रूप से रोहड़ू के खंगटेड़ी का रहने वाला है। उसने अपनी पढ़ाई रोहड़ू से ही की है। गांववालों के अनुसार, उन्होंने सन्नी के कभी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहने के बारे में नहीं सुना। रोहड़ू के DSP चमन लाल ने बताया कि सन्नी पर कोई केस दर्ज नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+