सीएम मान के निर्देश के बाद पंजाब पुलिस तैयार, साइबर अपराधों से निपटने के लिए कसी कमर

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश के बाद राज्य की पुलिस लगातार साइबर क्राइम के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। वर्तमान समय में साइबर क्राइम सभी राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में पंजाब के 274 अधिकारियों को विशेषज्ञों ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया।

punjab government

पंजाब के डीजीपी. गौरव यादव के निर्देशों पर आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों ने बताया कि साइबर अपराधों की गिनती इस समय लगातार बढ़ती जा रही है इसलिए पंजाब पुलिस की टीम को इनसे निपटने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित होना चाहिए। विशेषज्ञों ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराधों से निपटने के लिए बनी कानूनी प्रक्रियाओं तथा विभिन्न प्रावधानों का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने पंजाब पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया कि साइबर अपराधी अब लोगों के साथ ठगी करने के लिए ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

साइबर अपराधों से निपटने की जानकारी देने के लिए विशेषज्ञ अधिकारी हरियाणा तथा चंडीगढ़ से आए हुए थे। इस कार्यशाला का आयोजन केंद्रीय गृह मंत्रालय, एन.सी.एफ.एल. दिल्ली के फोरैंसिक विशेषज्ञ तथा 14 सी के विशेषज्ञों व तकनीकी माहिरों द्वारा किया गया था। विशेषज्ञों ने कहा कि इससे अब पंजाब पुलिस की जांच प्रवीणता बढ़ेगी तथा साथ ही साइबर अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी। डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला के आयोजन से पुलिस की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी। आने वाले समय में भी साइबर अपराधों से निपटने के लिए ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+