विकास करने वाली महिला सरपंचों के गांवों को मिलेगी दोगुनी ग्रांट, पंजाब के मंत्री धालीवाल का ऐलान
जालंधर। महिला पंचों और सरपंचों को सशस्त करने के लिए राज्य सरकार की ओर से डेविएट में सम्मेलन का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग की ओर से नारी सशक्तिकरण सम्मेलन में राज्य के मंत्री कुलदीप सिंह धारीवाल ने मुख्यातिथि शिरकत की। मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंचों व सरपंचों को अधिकारों की पूर्ण जानकारी गांवों के विकास की राह को आसान करेंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा। महिला पंचों, सरपंचों, ब्लाक समिति सदस्यों सहित अन्य जनता की ओर से चुनी गई महिलाओं को सरकारी कार्यालयों में पूरा सम्मान मिलेगा। विकास करने वाली महिलाओं के गांवों को दोगुणा ग्रांट मिलेगी। वह किसी भी पार्टी से संबंधित हो। यह बातें ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने डेविएट जालंधर में मेरा आहुदा मेरा मान नारी सशक्तिकरण सम्मेलन में कही।
उन्होंने कहा कि जनता की ओर से चुनी हुई महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य में सम्मेलन किए जा रहा है। इससे पहले अमृतसर में किया गया था। उन्होंने महिलाओं को गांव में विकास करने के अलावा लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अपने पति, पिता, बेटे और ससुर पर निर्भर नही रहना चाहिए। वह स्वयं सरकारी कार्यालयों में पहुंचे और काम करवाए। इससे ज्यादा तर लोगों को लाभ पहुंचा। राज्य में 13 हजार के करीब गांव और 50 प्रतिशत महिलाएं सरपंच हैं।
राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरोंन व विभाग के अधिकारियों को जनता की ओर से चुनी गई महिलाओं का पूरा सम्मान तथा उनके काम प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए हिदायतें जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि इनसे ज्यादा महिलाओं को काम का ज्ञान नही है और अधिकारी उनकी भावनाओं को देखते हुए उनके काम समझे और समाधान करे। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर मनरेगा के तहत नियुक्त होने वाली मेट की नियुक्ति केवल पढ़ी लिखी लड़कियों की जाएगी। आने वाले समय में पंचायत सचिवों के 50 प्रतिशत पद भी लड़कियों के होंगे।
उन्होंने महिलाओं गांव को अपना घर समझने और घर की तरह ही संभाल करने की बात कही। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की बात कही। उन्होंने सेल्फ हेल्प ग्रुपों को साढ़े 12 लाख रूपये की राशि भी जारी की। राज्य में आजीविका स्कीम को लागू किया जा रहा है। समारोह के दौरान केक काट कर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का जन्म दिन मनाया। केक गांव रायपुर रसूलपुर की 85 साल की सरपंच हरबंस कौर ने काटा।












Click it and Unblock the Notifications