पंजाब: आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के घर बनाने के सपने को पूरा करेगी मान सरकार
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सरकार बनाकर देगी मकान

पंजाब विधानसभा में आवास निर्माण एवं शहर विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि पंजाब में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के मकान बनाने के सपने को पंजाब सरकार पूरा करेगी। पंजाब ई.डब्ल्यू.एस. हाऊसिंग पॉलिसी के तहत राज्य भर में 25 हजार मकानों का निर्माण किया जाएगा।
इसके पहले चरण में 15 हजार मकान बनाए जाएंगे। विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में विकास मंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर यह मकान बनाए जाएंगे उनकी पहचान गमाडा, पी.डी.ए. गलाडा, बी.डी.ए., जे.डी.ए. व ए.डी.ए. द्वारा कर ली गई है। इस संबंधी टैंडर जारी करने की प्रक्रिया भी जल्द ही शुर कर दी जाएगी।
इस दौरान विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के चलते ही पंजाब में 14 हजार से अधिक अनाधिकृत कालोनियां बन गई हैं, जिसके चलते ही ई.डब्ल्यू. एस. हाऊसिंग को अनदेखा किया गया है। मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 300.45 एकड़ जमीन पंजाब सरकार के पास मौजूद है।
वहीं 9 बिल्डरों के द्वारा ई.डब्ल्यू.एस. के लिए 520 फ्लैह हैं जिनमें से 8 बिल्डरों द्वारा गमाडा के क्षेत्र में 249 फ्लैट व जे.डी.ए. के क्षेत्र एक बिल्डर द्वारा 271 फ्लैग आरक्षित किए हैं। 23 बिल्डरों द्वारा फ्लैट की बजाय 32.84 करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं। इन फंड का इस्तेमाल ई.डब्लूय.एस. हाउसिंग निर्माण के लिए किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications