पंजाब: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे बलवीर सिंह, बोले- आपका खून बचाता है लोगों की जान

Punjab Health Minister Balbir Singh Reach National Voluntary Blood Donation Day Program: आज यानी रविवार (1 अक्टूबर) को देशभर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जा रहा है। इस बीच पंजाब में भी रक्तदान दिवस मनाया गया। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री आज राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर पटियाला पहुंचे।

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस लक्ष्मी फार्म नाभा रोड पटियाला में मनाया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर विभिन्न रक्तदान संस्थाएं भी पहुंची थीं।

रक्तदान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. बलवीर सिंह

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आज देशभर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें रक्तदाता संस्थाएं जरूरतमंद लोगों को रक्तदान कर रही हैं। 1 यूनिट रक्त 5 जरूरतमंद लोगों को दी जाती है। साथ ही उन्होंने लोगों से बढ़चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपका रक्तदान किसी की जान बचाता है।

यह भी पढ़ें- OPINION: मिशन सेहतमंद और रोजगार युक्त पंजाब, CM भगवंत मान ने प्रदेश को रंगला बनाने के लिए उठाया फिर बड़ा कदम

पटियाला में स्पेशल वार्ड का उद्घाटन

वहीं, दूसरी तरफ गांधी जयंती पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के साथ पटियाला आएंगे। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्री माता कौशल्या अस्पताल में 60 बेड के आईसीयू और आपातकालीन वार्ड का उद्घाटन करेंगे।

24 घंटे रहेंगे कर्मचारी

बता दें कि यह स्पेशल वार्ड बेहद आधुनिक तकनीक से बनाया गया है। इस वार्ड में आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। जिससे रोगियों को इलाज कराने में काफी सहूलियत होगी। इसमें 24 घंटे कर्मचारी रहेंगे, जो लोगों की सेवा करेंगे। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पार्टी की रैली को भी संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब: CM भगवंत मान ने पाकिस्तान को हराने पर भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई, फाइनल मैच के लिए कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+