पंजाब: CM भगवंत मान ने पाकिस्तान को हराने पर भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई, फाइनल मैच के लिए कही ये बात
चीन में एशियाई खेलों का शानदार आयोजन चल रहा है। एशियन गेम्स में भारतीय टीमों ने पदकों की झड़ी लगा दी हैं। इस बीच आज यानी रविवार को भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 10-2 से हराकर रिकॉर्ड जीत हासिल की है। इसके साथ ही भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई।
इस शानदार जीत की खुशी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर (X) पर लिखा कि एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 10-2 से हराकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में पहुंच गई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाया। पूरी टीम को बधाई और आने वाले मैच के लिए शुभकामनाएं।

बैडमिंटन में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को हराया
सीएम मान ने आगे लिखा कि बैडमिंटन में भी भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। पंजाब से ध्रुव कपिला भी टीम में खेल रही हैं। पूरी टीम को बधाई, फाइनल मैच के लिए बहुत शुभकामनाएं।
भारतीय टीम ने स्क्वाश में पाकिस्तान को चटाई धूल
वहीं, इससे पहले कल ही 30 सितंबर को भारतीय स्क्वैश टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने एक और इतिहास रच दिया। पाकिस्तान को फाइनल में शिकस्त देकर भारत ने यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। साल 2014 के एशियाई खेलों के बाद भारत ने पहली बार स्क्वैश में मेडल जीतने में सफलता हासिल की है।
बता दें कि भारत ने एशियन गेम्स में शनिवार यानी 30 सितंबर तक कुल 38 मेडल्स जीत लिए हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने 10 गोल्ड, 14 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। इसके अलावा तीन मुक्केबाज प्रीति, लवलीना और नरेंद्र ने अपने नाम मेडल पक्के कर लिए हैं।
यह भी पढ़ें- OPINION: मिशन सेहतमंद-रोजगार युक्त पंजाब, CM भगवंत मान ने प्रदेश को रंगला बनाने के लिए उठाया फिर बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications