16 अक्टूबर को 2 दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे सीएम मान, आप के समर्थन में करेंगे चुनावी सभा

चंडीगढ़: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। नेताओं के एक के बाद लगातार दौरे बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगाए हुई है। इस बीच एक बार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं।

bhagwant mann

बीजेपी शासित राज्य में आप लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी हुई है। इसके लिए आप नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर पंजाब सीएम भगवंत मान का गुजरात दौरा प्रस्तावित हैं, जहां वो पार्टी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 16 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरे के दौरान वह गुजरात में पार्टी के समर्थन में चुनावी प्रचार करेंगे।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके साथ भगवंत मान ने गुजरात का दौरा किया था। 8 और 9 अक्टूबर को अपने दो दिन के गुजरात दौरे के बाद अब फिर से सीएम मान गुजरात जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+