पंजाब: VIP कल्चर को रोकने के लिए सीएम ने जारी किया नया आदेश, जानिए नया फरमान
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीआईपी कल्चर को रोकने के लिए नया आदेश जारी किया है। वीआईपी कल्चर पर कैंची चलाते हुए सीएम मान ने मंत्रियों-विधायकों और अफसरों को पांच सितारा होटल की जगह सर्किट हाउस व सरकारी गेस्ट हाऊस में रुकने के लिए कहा है।

सीएम मान ने कहा कि सर्किट हाउस व सरकारी गेस्ट हाऊस होने के बावजूद भी मंत्री होटल में रुकते हैं और इससे सरकारी खजाने पर बोझ पड़ता है। इसके चलते सी.एम. मान ने आदेश जारी किए हैं कि अब कोई भी मंत्री फील्ड विजिट में जाता है तो उसे होटल की जगह सर्किट हाऊस या सरकारी गेस्ट हाऊस में रुकना होगा। सरकार द्वारा गेस्ट हाउस व सर्किट हाउस का रिकार्ड इकट्ठा किया जा रहा है और इनकी मुरम्मत करने के भी आदेश दिए हैं।
इसके साथ ही सरकार आम जनता के लिए सरकारी गेस्ट हाउस खोलने की प्लानिंग कर रही हैं। अगर सरकार यह फैसला लेती है तो आम जनता भी सरकारी गेस्ट हाउस कमरे बुक करवा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications