पंजाब: विरोधियों को भी भाया सीएम मान का काम, सिद्धू ने खुलकर की तारीफ
पंजाब के मुख्यमंत्री अपने काम को लेकर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उनकी कांग्रेस नेता सिद्धू ने जमकर तारीफ की है।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। सिद्धू द्वारा ट्वीट शेयर कर भगवंत मान की प्रशंसा की गई है।
सिद्धू द्वारा ट्वीट शेयर कर भगवंत मान की प्रशंसा की गई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ''अच्छे कर्म अपने आप ही बोलते हैं, जीभ केवल उनकी व्याख्या करती है ..., आपके भाव की सराहना करें... माफिया को आपके संरक्षण की मेरी तीखी आलोचना के बावजूद, यह एक ऐसी चीज हैस जो प्रशंसा की पात्र है।
गौरतलब है कि सीएम मान गत दिन बुधवार को पुंछ में शहीद हुए 4 जवानों के परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे। वहीं इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिवार को 1-1 करोड़ रुपए के चैक भेंट किए गए। इस बात को लेकर सिद्धू ने सीएम की तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications