पंजाब: CM मान की आज विजिलेंस ब्यूरो अधिकारियों संग मीटिंग, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को कहा

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज विजिलेंस अधिकारियों से चंडीगढ़ में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजिलेंस के अधिकारी ए.आई.जी. मनमोहन कुमार और चीफ विजिलेंस वरिंदर कुमार की पीठ थपथपाई और उन्हें सम्मानित किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर उनकी सराहना भी की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Punjab: Chief Minister Bhagwant Manns meeting with Vigilance Bureau officials

विजिलेंस चीफ वरिंदर कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पूरी छूट दी है। विजिलेंस का काम भ्रष्टाचार को रोकना है जिसके चलते वह आगे भी ईमानदारी से काम करते रहेंगे। गौरतलब है कि विजिलेंस अधिकारी ए.आई.जी. मनमोहन कुमार को सुंदर शाम अरोड़ा ने 1 करोड़ की ऑफर दी थी। अरोड़ा ने कहा था कि उन पर हुए केसों में से उन्हें निकाले लेकिन ए.आई.जी. ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए अरोड़ा को 50 लाख रुपए की रिश्वत देते रंगे हाथों पकड़ गिरफ्तार कर लिया। वह इस समय विजिलेंस की गिरफ्त में हैं और उनके खिलाफ मिले सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान चीफ विजिलेंस अधिकारी वरिंदर कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+