पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की पठानकोट में NSG का केंद्र स्थापित करने की वकालत, जानें क्या कहा?

punjab latest news today: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में NSG का केंद्र स्थापित करने की वकालत की है। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार को पठानकोट में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्ज़ (NSG) का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पठानकोट एयरबेस पर हमले के दौरान गुरूग्राम से NSG को रवाना किया गया था, जिसमें काफ़ी समय लगा था।

Punjab: Chief Minister Bhagwant Mann meeting with Amit shah, talk on NSG center in Pathankot

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, पठानकोट में NSG केंद्र की स्थापना से पूरे उत्तरी क्षेत्र में आतंकवाद की गतिविधियों का प्रभावशाली ढंग से मुकाबला करने में मदद मिलेगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। जहां उन्होंने अमित शाह को राज्य में भारत-पाकिस्तान के दरमियान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी कँटीली तार के कारण किसानों को पेश आ रही मुश्किलों को सहानुभूतीपूर्वक विचारने की अपील की। आज यहाँ गृह मंत्रियों की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अमित शाह को कँटीली तार और असल सरहद के बीच दूरी को घटाने की अपील की, जिससे तार के पार अपनी ज़मीन पर खेती करने वाले किसानों को सुविधा मिल सके।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह दूरी मौजूदा एक किलोमीटर की बजाय 150-200 मीटर तक घटा दी जाए, जिससे सरहदी क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ मिल सके। भगवंत मान ने कहा कि इससे एक ओर भूमि का सही प्रयोग सुनिश्चित बनेगा और दूसरी ओर देश की सुरक्षा भी मज़बूत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+