Diwali: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सड़क किनारे बैठे कारीगरों से खरीदे मिट्टी के दीये
मोहाली। दिवाली के पर्व के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगतवंत मान अपनी पत्नी सहित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब मोहाली में नतमस्तक हुए। इस दौराव वापस आते समय गाड़ी रोकर सड़क किनारे बैठे दीये बेचने वालों से दीये खरीदे और वहां पर मौजूद लोगों से बातचीत भी की। दीये खरीदने के समय पंजाब के मुख्यमंत्री भगतवंत मान व उनकी पत्नी कारीगरों से बातचीत करते हुए नजर आए।

बता दें आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगतवंत मान प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की जगह ग्रीन दिवाली मनाने और अपने घरों में चाइनीज लाइटों की जगह मिट्टी के दीये जलाने को कहा है, ताकि गरीब लोग भी अपनी दिवाली मना सकें।
मुख्यमंत्री की पत्नी ने ट्विटर पर घर में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की। तस्वीर में वे दोनों दिखाई दे हैं, बैकग्राउंड में उनका रोशन घर दिख रहा है। मुख्यमंत्री जहां सफेद कुर्ता-पायजामा और पीले रंग की जैकेट पहने हुए हैं, वहीं पीले रंग की पगड़ी भी पहने हैं। उनकी पत्नी पीले रंग का सलवार सूट पहने नजर आ रही हैं। दीवाली के अवसर पर, सीएम मान और उनकी पत्नी ने मोहाली में गुरुद्वारा अम्ब साहिब में पूजा-अर्चना की।
बता दें कि आज हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों में लोग खरीदारी के लिए बाजारों में नजर आए। अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में, विशेष रूप से महत्वपूर्ण स्थानों, बाजारों और पूजा स्थलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। अमृतसर में, स्वर्ण मंदिर, पवित्र सिख धर्मस्थल, को विशेष रूप से दिवाली के लिए सजाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications