पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर लोगों को संदेश दिया है। सोशल मीडिया के जरिए लाइव होकर मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिन से राज्य में नफरत फैलाई जा रही थी, जिन्हें पकड़ लिया गया है । अमृतपाल का नाम लिए बिना सी.एम. मान ने ऑपरेशन में साथ देने वाले पंजाबियों का धन्यावाद किया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब बिल्कुल सुरक्षित हाथ में है। आम आदमी पार्टी कट्टर इमानदार पार्टी है। देश के खिलाफ पंजाब में साजिश रचने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, क्योंकि जनता ने भारी बहुमत देकर हमे जिम्मेदारी दी है। राज्य की अमन शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को पंजाबियों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के कुछ इलाकों में इंटरनेट बहाल, सीएम मान बोले- माहौल खराब करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे












Click it and Unblock the Notifications