पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर ने पूर्व मंत्री बाबू राम चावला के निधन पर जताया दुख
इस मौके पर उन्होंने परिवार के साथ हमदर्दी का इजहार करते कहा की बाबू राम चावला लोगों के साथ जुड़े हुए नेता थे जिन्होंने लोक सेवा का कार्य पूरी ईमानदारी के साथ निभाया।

पंजाब के पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर जिले के दौरे दौरान बीती देर शाम बल्लूआना के पूर्व विधायक और पूर्व राज्य मंत्री बाबू राम चावला के निधन पर उन के परिवार के साथ दुख प्रकट करने के लिए उन के घर पहुंचे।
इस मौके पर उन्होंने परिवार के साथ हमदर्दी का इजहार करते कहा की बाबू राम चावला लोगों के साथ जुड़े हुए नेता थे जिन्होंने लोक सेवा का कार्य पूरी ईमानदारी के साथ निभाया। उन के साथ बल्लूआना के मौजूदा विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, अबोहर से आप नेता कुलदीप कुमार दीप कम्बोज, हरसुखिंदर सिंह बब्बी बादल भी उपस्थित थे।
जिक्रयोग्य है की बाबू राम चावला 1992 में बल्लूआना से विधायक बने और वह पंजाब मंत्री मंडल में बतौर समाज भलाई राज्य मंत्री के तौर पर भी शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications