पंजाब: भगवंत मान सरकार ने NMDFC की देनदारियों के लिए जारी की 25 करोड़ रुपये की राशि

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पिछड़ी श्रेणियों का आर्थिक मानक ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पंजाब सरकार ने एनएमडीएफसी की देनदारियां क्लीयर करने के लिए साल 2023-24 में 25 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब पिछड़ी श्रेणियों, भू-विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) द्वारा स्व-रोजगार योजनाओं के लिए कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाए जाते हैं।

मान सरकार ने NMDFC की देनदारियों के लिए जारी किए 25 करोड़

'पिछली सरकारों ने कोई राशि मुहैया नहीं करवाई'

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि स्व-रोजग़ार योजना साल 2017 से नेशनल कॉर्पोरेशन (एनएमडीएफसी) की देनदारियां बढ़ने के कारण उनके द्वारा साल 2017-18 के बाद टर्म लोन की कोई भी राशि जारी नहीं की गई थी। उन्होंने यह भी कहा गया कि 2017 के बाद देनदारियां को क्लीयर करने के लिए पिछली सरकारों द्वारा कोई राशि मुहैया नहीं करवाई गई।

यह भी पढ़ें- OPINION: मिशन सेहतमंद और रोजगार युक्त पंजाब, CM भगवंत मान ने प्रदेश को रंगला बनाने के लिए उठाया फिर बड़ा कदम

पंजाब सरकार ने 29 सितंबर को जारी करने को दी मंजूरी

पंजाब सरकार ने एनएमडीएफसी की देनदारियां क्लीयर करने के लिए साल 2023-24 के बजट में 25 करोड़ रुपये उपलब्ध कराया है। यह राशि जारी करने के लिए पंजाब सरकार ने 29 सितंबर 2023 को जारी करने की मंजूरी दे दी है।

5 लाख रुपये तक का मिलेगा लॉन

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि बैकफिंको द्वारा इससे पंजाब राज्य के अल्पसंख्यक वर्ग के जरूरतमंद व्यक्तियों को स्व-रोजगार शुरू करने के लिए अलग-अलग पेशों जैसे कि डेयरी फार्मिंग, पोल्ट्री फार्मिंग, शहद की मक्खियां पालन, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, जनरल स्टोर, इलेक्ट्रिकल सेल और रिपेयर आदि के अधीन 5 लाख रुपये तक के ऋण 6-8 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर मुहैया करवाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब: CM भगवंत मान ने पाकिस्तान को हराने पर भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई, फाइनल मैच के लिए कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+