पंजाब: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार पुलिस की कार्रवाई, करोड़ों की हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार
पंजाब के जिला फिरोजपुर में एसएसपी दीपक हिलोरी के दिशा-निर्देशों अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए गुप्त सूचना के आधार पर 2 अलग-अलग जगाहों पर फिरोजपुर पुलिस ने 3 कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 2 किलो 210 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
यह जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि थाना तलवंडी भाई की पुलिस जब एएसआई गुरचरण सिंह के नेतृत्व में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए हाईवे जीरा रोड तिकोनी तलवंडी भाई के पास पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि अनमोल सिंह पुत्र लखविंदर सिंह और अनुराग उर्फ सग्गू पुत्र सुरजीत सिंह वासी गांव वरिया (मक्खु) हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं जो इस समय बड़ी मात्रा में हेरोइन लेकर आगे जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं।

इस गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई गुरचरण सिंह और उनकी पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत बताई गई जगह पर रेड की गई और पुलिस ने नामजद दोनों नशा तस्करों को काबू कर लिया। जिनसे तलाशी लेने पर 2 किलो हेरोइन बरामद हुई।
एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि दूसरी घटना में नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एसएचओ थाना कुलगढ़ी सब इंस्पेक्टर दीपिका रानी के नेतृत्व में पुलिस ने 210 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए बाईपास सतिएवाला के पास पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि जसबीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी गांव पीर अहमद खां हेरोइन बेचने का धंधा करता है, जो इस समय एक प्राइवेट स्कूल के सामने खड़ा हेरोइन बचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने तुरंत बताई गई जगह पर रेड करते हुए नामजद व्यक्ति को काबू किया। जिससे तलाशी लेने पर 210 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।
यह भी पढ़ें- शहीद करतार सिंह को पंजाब सीएम भगवंत मान ने किया नमन, कही ये खास बात












Click it and Unblock the Notifications